ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअंडर 15 कुश्ती टीम के गठन के लिए हुआ ट्रायल

अंडर 15 कुश्ती टीम के गठन के लिए हुआ ट्रायल

रांची। झारखंड अंडर 15 जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती टीम के गठन के लिए चयन

अंडर 15 कुश्ती टीम के गठन के लिए हुआ ट्रायल
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 21 May 2022 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। झारखंड अंडर 15 जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती टीम के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता शनिवार को खेलगांव में आयोजित हुई। चयन ट्रायल में झारखंड के विभिन्न जिलों से 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल का उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सीनियर प्लेयर सह राष्ट्रीय कोच राजीव रंजन भीम ने किया। इस ट्रायल के आधार पर चुनी गई टीम राष्ट्रीय अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 27 से 29 मई तक हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में होगी। चयनित खिलाड़ियों का कैंप इसी स्टेडियम में शुरू हो गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें