विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड परिसर में हुआ पौधरोपण

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

तमाड़, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तमाड़ प्रखंड परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड सह अंचलाधिकारी, प्रखंड प्रशासन के अधिकारी, डालसा पीएलवी अनिमा मल्लिक तथा समाजसेवी नंदा नायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड परिसर में हुआ पौधरोपण

तमाड़, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तमाड़ प्रखंड परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड सह अंचलाधिकारी, प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों, डालसा पीएलवी अनिमा मल्लिक तथा समाजसेवी नंदा नायक ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान प्रखंड परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने का संकल्प भी लिया। अंचल अधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।