ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनक्सली हमले में घायल जवानों का मेडिका में चल रहा उपचार

नक्सली हमले में घायल जवानों का मेडिका में चल रहा उपचार

लातेहार के बूढ़ा पहाड़ के निकट पोलपोल गांव के पास मंगलवार की शाम नक्सलियों द्वारा किये गए लैंड माइंस विस्फोट में घायल झारखंड जगुआर चार जवानों को इलाज के लिए बुधवार की सुबह मेडिका अस्पताल में भर्ती...

लातेहार के बूढ़ा पहाड़ के निकट पोलपोल गांव के पास मंगलवार की शाम नक्सलियों द्वारा किये गए लैंड माइंस विस्फोट में घायल झारखंड जगुआर चार जवानों को इलाज के लिए बुधवार की सुबह मेडिका अस्पताल में भर्ती...
1/ 2लातेहार के बूढ़ा पहाड़ के निकट पोलपोल गांव के पास मंगलवार की शाम नक्सलियों द्वारा किये गए लैंड माइंस विस्फोट में घायल झारखंड जगुआर चार जवानों को इलाज के लिए बुधवार की सुबह मेडिका अस्पताल में भर्ती...
लातेहार के बूढ़ा पहाड़ के निकट पोलपोल गांव के पास मंगलवार की शाम नक्सलियों द्वारा किये गए लैंड माइंस विस्फोट में घायल झारखंड जगुआर चार जवानों को इलाज के लिए बुधवार की सुबह मेडिका अस्पताल में भर्ती...
2/ 2लातेहार के बूढ़ा पहाड़ के निकट पोलपोल गांव के पास मंगलवार की शाम नक्सलियों द्वारा किये गए लैंड माइंस विस्फोट में घायल झारखंड जगुआर चार जवानों को इलाज के लिए बुधवार की सुबह मेडिका अस्पताल में भर्ती...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 27 Jun 2018 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

लातेहार के बूढ़ा पहाड़ के निकट पोलपोल गांव के पास मंगलवार की शाम नक्सलियों द्वारा किये गए लैंड माइंस विस्फोट में घायल झारखंड जगुआर चार जवानों को इलाज के लिए बुधवार की सुबह मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी जवानों को छर्रा लगा है। डॉक्टरों की टीम जवानों के इलाज में लगी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी जवानों की स्थिति गंभीर है। विस्फोट में दो जवानों के हाथ व पैर की हड्डियां टूटी हैं, जबकि दो जवानों के शरीर व चेहरे पर छर्रा लगने से गंभीर घाव हुए हैं। सबकुछ ठीक रहा तो गुरुवार को जवानों के ऑपरेशन किए जाएंगे।

जवानों से मिलने पहुंचे डीजीपी

विस्फोट में घायल जवानों का हालचाल जानने बुधवार को डीजीपी डीके पांडेय, एडीजी आरके मल्लिक, एडीजी स्पेशल ब्रांच अनुराग गुप्ता और आईजी ऑपरेशन आशीष बत्रा मेडिका पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टरों से मिलकर जवानों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने की हिदायत दी। डीजीपी डीके पांडेय ने शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान जाया नहीं जाएगा। बूढ़ा पहाड़ पर अभियान चल रहा है। वहां से नक्सलियों को हर हाल में खदेड़ दिया जाएगा।

घायल जवानों की स्थिति

1. जॉनी टोप्पो (28 वर्ष) - बायां पैर में फ्रैक्चर हो गया है। जल्द ही इसका ऑपरेशन किया जाएगा। इनका इलाज आईसीयू में किया जा रहा है। डॉ राहुल, डॉ अंकुर और डॉ अयान इलाज कर रहे हैं।

2. अली अशरफ खान (36 वर्ष) - शरीर में कई छर्रे लगे हैं। जवान का इलाज आईसीयू में किया जा रहा है। डॉ संजय कुमार, डॉ पैट्रिक मिंज के अलावा सर्जन डॉ रमेश दास इलाज कर रहे हैं।

3. सुभाष चंद्र सिंह (31 वर्ष)- बाएं हाथ की दोनों हड़डी और पिंडली की हड्डी (टीबिया) टूट गई है। इनकी आर्थो सर्जरी की जाएगी। डॉ रमेश दास (सर्जन), डॉ राहुल, डॉ अंकुर और डॉ आयान इलाज कर रहे हैं।

4. अरविंद उरांव (35 वर्ष) : छर्रा लगने से चेहरे पर कई घाव हैं। शरीर आग में झुलस गया है। वेंटीलेटर पर रखा गया है। डॉ संजय कुमार, डॉ पैट्रिक मरीज और डॉ सौरभ मल्लिक इलाज कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें