ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपूर्वी भारत में पहली बार रिम्स में नई तकनीक से लीवर कैंसर का इलाज 

पूर्वी भारत में पहली बार रिम्स में नई तकनीक से लीवर कैंसर का इलाज 

पूर्वी भारत में पहली बार रिम्स में नई तकनीक से कैंसर मरीजों का इलाज शुरू हुआ है। इसमें मरीज को आधुनिक चिकित्सा तकनीक ट्रांस आर्टियल कीमोएंबोलाइजेशन से इलाज किया जा रहा है।  मंगलवार को साहिबगंज...

पूर्वी भारत में पहली बार रिम्स में नई तकनीक से लीवर कैंसर का इलाज 
वरीय संवाददाता,रांचीWed, 19 Sep 2018 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी भारत में पहली बार रिम्स में नई तकनीक से कैंसर मरीजों का इलाज शुरू हुआ है। इसमें मरीज को आधुनिक चिकित्सा तकनीक ट्रांस आर्टियल कीमोएंबोलाइजेशन से इलाज किया जा रहा है। 
मंगलवार को साहिबगंज जिले के मोहम्मद सर्फुद्दीन का इलाज इसी तकनीक से कर उसे एक नई जिंदगी देने का प्रयास किया गया। सर्फुद्दीन लीवर कैंसर यानी हेपटोसेलुलर कार्सिनोमा से पीड़ित हैं। उनका इलाज आंकोलॉजिस्ट डॉक्टर अनूप, कार्डियोलॉजिस्ट प्रवीण श्रीवास्तव और उनकी टीम ने किया। 
उन्होंने बताया कि अब तक कैंसर के मरीजों को कीमो पूरे शरीर में चढ़ाया जाता था। इससे मरीजों को कई बार भारी दर्द से गुजरना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, इस नई तकनीक के सहारे सीधे मरीज के लीवर में कीमो चढ़ाया जाता है। इससे मरीज को भी ज्यादा परेशानी नहीं होती है और लीवर को लाभ भी मिलता है। दूसरे अंगो में इसका दुषप्रभाव भी नहीं पड़ता।  
डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज में इस तकनीक का फायदा देखने को मिल रहा है। जैसा कि इस तकनीक में बताया गया है उसी के अनुरूप कीमो देने के समय मरीज को ज्यादा बेचैनी नहीं हुई। बड़े आराम से मरीज को कीमो दिया गया।   

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें