ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था : हाईकोर्ट

रांची में नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था : हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। हर दिन शहर में जाम लगा रहा है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस गंभीरता नहीं दिखा...

रांची में नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था : हाईकोर्ट
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 25 Jul 2018 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। हर दिन शहर में जाम लगा रहा है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है। रांची की यातायात व्यवस्था हर हाल में सुगम करनी होगी। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की अदालत ने राहुल दास की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। अदालत ने जिला प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को छह सप्ताह बाद प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अधिकारियों पर नाराजगी भी जाहिर की। कोर्ट ने कहा कि कई बार ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया, लेकिन इसका असर नहीं देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों पर अभी भी जाम लगता है। कभी-कभी पूरे दिन शहर में जाम रहता है। इस स्थिति को बदलना होगा।

हेलमेट, लाइसेंस की नियमित जांच हो

अदालत ने ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई करने को कहा। ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वाहनों को सीमित करने का उपाए बताएं

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने परिवहन विभाग से कहा कि शहर में वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है। वाहनों की संख्या सीमित करने के लिए कोई कदम उठाए जा सकते हैं, तो इसकी जानकारी अदालत को दी जाए।

अतिक्रमण होने पर थाना प्रभारी होंगे जिम्मेवार

सुनवाई के दौरान ट्रैफिक एसपी की ओर से बताया गया कि शहर में अतिक्रमण न हो इसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। जिस थाना क्षेत्र में अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां के थाना प्रभारी इसके लिए जिम्मेवार माने जाएंगे। यातायात सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ायी जा रही है।

जेब्रा क्रॉसिंग बनेगा, अतिक्रमण हटेगा

नगर निगम की ओर से बताया गया कि सड़क किनारे से अतिक्रमण नियमित रूप से हटाया जा रहा है। ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए कई और योजनाओं पर काम हो रहा है। कई स्थानों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें