ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड में 20 किमी प्रति घंटे अधिक रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

झारखंड में 20 किमी प्रति घंटे अधिक रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

झारखंड में ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा होगा। जी हां, दक्षिण पूर्व रेलवे के रेलखंडों में ट्रेनें अब पहले की गति से 20 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक की रफ्तार से दौड़ेंगी। इसके लिए रेल पटरियों को चाक-चौबंद...

झारखंड में 20 किमी प्रति घंटे अधिक रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 21 Mar 2018 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा होगा। जी हां, दक्षिण पूर्व रेलवे के रेलखंडों में ट्रेनें अब पहले की गति से 20 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक की रफ्तार से दौड़ेंगी। इसके लिए रेल पटरियों को चाक-चौबंद किया गया है।

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से अब मुरी-बरकाकाना और चांडिल-मुरी तथा अन्य रेल लाइनों पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई जा सकेंगी। अभी ट्रेनों को 90 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाता है।

दोहरा फायदा : रेल पटरियों को दुरूस्त कराने से दोहरा लाभ होगा। एक तो ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों का समय बचेगा, दूसरे ट्रेन दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी। विभिन्न जंक्शनों पर हरे सिग्नल के इंतजार में घंटों खड़ी रहनेवाली मालगाड़ियों को भी ज्यादा देर नहीं रुकना होगा।

पटरियों की मरम्मत पूरी : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर जर्जर रेल ट्रैकों को दुरूस्त करने का काम काफी तेजी से पूरा कर लिया है। इसके अंतर्गत पड़नेवाले रेल खंडों में गति की सीमा पांच से 20 किमी तक बढ़ायी गई है। खासकर झारखंड में रांची, आद्रा, आसनसोल, चक्रधरपुर आदि डिवीजनों के सभी रेलखंडों में रेल पटरियों को दुरूस्त कर लिया गया है। जहां कहीं थोड़ा-बहुत काम बाकी है वहां तेजी बरती जा रही है। इससे पूर्व जर्जर ट्रैकों के कारण विभिन्न रेलखंडों पर ट्रेनों की स्पीड घटा दी गई थी। अब ट्रैकों के दुरूस्त होने कम स्पीड में चलाने की बाध्यता खत्म हो गई है।

झारखंड में दक्षिणी पूर्व रेलवे के अंतर्गत रेल खंडों में ट्रेनों के परिचालन में सुधार होगा। रेलवे ट्रैक दुरूस्त किए गए हैं। नए तकनीकों से इन रेलवे ट्रैकों का नवीकरण किया गया है। इससे इन रेल पटरियों पर ट्रेनें पहले के मुकाबले अधिक रफ्तार से चलेंगी। यात्रियों के साथ साथ अब रेलवे की मालढुलाई में भी तेजी आएगी। आनेवाले समय में ट्रेनों के आवाजाही के समय में सुधार होगा। इसकी समय-सारिणी में भी बदलाव हो सकता है।

- मानस रंजन आचार्या, सीनियर डीसीएम, रांची

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें