इटकी में जनगणना को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित
इटकी में सोमवार को जनगणना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में 27 अप्रैल से 7 मई तक होगा। 93 प्रगणकों के लिए 16 प्रवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। 1 से 15 मई तक स्व-जनगणना कार्यक्रम होगा, जिसमें लोग अपने मोबाइल से डेटा भर सकेंगे।

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को जनगणना के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 27 अप्रैल से 7 मई तक तीन चरणों में संचालित होगा। प्रथम चरण में 27 से 29 अप्रैल तक 31 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि द्वितीय चरण 30 अप्रैल से 4 मई तक 30 प्रगणकों और तृतीय चरण 5 से 7 मई तक अन्य 30 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुल 93 प्रगणकों के लिए 16 प्रवेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। प्रशासन द्वारा प्रखंड में 93 मकान सूचीकरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक केंद्र पर एक प्रगणक तैनात रहेगा।
प्रगणक घर-घर जाकर एक माह में लगभग 800 परिवारों और मकानों का सूचीकरण करेंगे। बीडीओ मो. अनीश ने बताया कि 1 मई से 15 मई तक स्व-जनगणना कार्यक्रम के तहत लोग अपने मोबाइल से 34 प्रश्नों का डेटा स्वयं भर सकेंगे। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक व्यापक जनगणना अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण शिविर में सीओ सह बीडीओ मो. अनीश, कृषि पदाधिकारी हेमंत टोप्पो, प्रवेक्षक रुपा श्री, मदन कुमार साहू सहित कई प्रगणक व अधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


