नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
रांची, खड़गपुर मंडल के बालेश्वर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलाचंल एक्सप्रेस और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन होगा। ये ट्रेनें निर्धारित मार्गों के बजाय नए मार्गों से चलेंगी और कुछ ट्रेनों में विलंब भी होगा।

रांची, वरीय संवाददाता। खड़गपुर मंडल के बालेश्वर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके कारण आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलाचंल एक्सप्रेस वाया मुरी 14 जुलाई, 17, 21 और 24 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, टाटानगर, हिजली, बालेश्वर, भद्रक और जखपुरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, कांड्रा, सीनी, राजखरसावां, नयागड़ और जखपुरा होकर चलेगी। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस वाया मुरी 14, 21, 22 जुलाई और भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एकसप्रेस वाया मुरी 19, 21, 24 को अपने निर्धारित मार्ग जखपुरा, भद्रक, बालेश्वर, हिजली, टाटानगर और चांडिल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जखपुरा, नयागड़, राजखरसावां, सीनी, कांड्रा और चांडिल होकर चलेगी। इसके अलावा भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया मुरी 16, 17 जुलाई को और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस वाया मुरी 18 जुलाई को अपने निर्धारित समय से 60 मिनट विलंब से रवाना होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


