
अमृतपुर में आठवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
संक्षेप:
खूंटी के अमृतपुर में रहने वाली आठवीं की छात्रा फुलमनी नाग ने आत्महत्या कर ली। वह अड़की प्रखंड की निवासी थी और खूंटी के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से उदास थी और स्कूल नहीं जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dec 09, 2025 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
खूंटी, संवाददाता। शहर के अमृतपुर में किराए के मकान में रहने वाली आठवीं की छात्रा फुलमनी नाग ने मंगलवार को दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मूल रूप से अड़की प्रखंड के इचाकुटी बीरबांकी निवासी थी और खूंटी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार वह पिछले कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी और उदास रहती थी। दोपहर में भाई-बहन के स्कूल से लौटने पर दरवाजा बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोलने पर फुलमनी को फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




