Ranchi News: ठाकुरगांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: ठाकुरगांव निवासी ईश्वर साहू के 38 वर्षीय पुत्र मनीष साहू ने रविवार को आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनीष अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के ठाकुरगांव निवासी ईश्वर साहू के 38 वर्षीय पुत्र मनीष साहू ने रविवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मनीष साहू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


