Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTragic Suicide in Ranchi Amit Srivastava Hangs Himself Amidst Stress
रातू रोड के अलकापुरी में युवक ने की आत्महत्या
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अमित श्रीवास्तव ने आत्महत्या कर ली। वह रात को अपने कमरे में बंद होकर पंखे से झूल गया। उसकी मां की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए और उसे फंदे से लटका पाया। पुलिस के...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 7 Oct 2025 05:57 PM

रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड अलकापुरी निवासी अमित श्रीवास्तव नामक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम रिम्स में कराया गया। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक अमित ने सोमवार देर रात स्वयं को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से फंदा लगाकर झूल गया था। मां की आवाज सुनकर लोग जुटे और रोशनदान से देखा कि अमित फंदे से झूल रहा है। वह ई रिक्शा चलता था। पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर वह तनाव में था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




