हादसे में मृत दो लोगों का हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ी भीड़
मुरहू में रविवार को आयोजित शोक सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। टेम्पो दुर्घटना में मुरहू के दो लोगों और विधायक प्रतिनिधि के पिता की मृत्यु हुई। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार पारंपरिक तरीके से किया गया। स्थानीय नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की।

मुरहू, प्रतिनिधि। रविवार को रोड़ो गांव में आयोजित शोक सभा एवं मिट्टी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शनिवार को टेम्पो दुर्घटना में मृत मुरहू के रोडो गांव के दो लोगों और शनिवार को बीमारी के कारण विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति के पिता तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। रविवार को दुर्घटना में मृत दोनो व्यक्तियों एवं बीमारी से मृत मुखिया के दिवंगत पिता के शव का रविवार को पारंपरिक तरीके से अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद, विधायक रामसूर्या मुंडा भी उपस्थित रहे।
दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी के सुशील पाहन, मकसूद अंसारी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



