Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTragic Road Accident Claims Life of 40-Year-Old Santosh Tirkey in Karra
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

संक्षेप:

कर्रा, प्रतिनिधि। मंगलवार देर शाम कर्रा-जरियागढ़ मुख्य सड़क पर डहकेला गांव के पास सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय संतोष तिर्की की मौत हो गई। वह अपने मोटरसाइकिल से नौरिंगा जा रहे थे, तभी बांस लदे ट्रैक्टर...

Tue, 7 Oct 2025 10:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

कर्रा, प्रतिनिधि। जरियागढ़ थाना क्षेत्र के कर्रा-जरियागढ़ मुख्य सड़क के डहकेला गांव के पास मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में नौरिंगा गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष तिर्की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, संतोष तिर्की अपने मोटरसाइकिल से कर्रा से अपने गांव नौरिंगा जा रहे थे। तभी डहकेला गांव के पास, टेलिफोन टावर के समीप, बांस से लदा ट्रैक्टर उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जरियागढ़ पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संतोष तिर्की पिछले सात-आठ साल से कर्रा महतो टोली में अपने परिवार के साथ रहकर सब्जी व्यवसाय चला रहे थे। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर गांव में शोक व्याप्त है।