Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTragic Road Accident Claims Life of 28-Year-Old in Silly-Bundu Route
सिल्ली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

सिल्ली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

संक्षेप:

सिल्ली-बुंडू मुख्य मार्ग पर पाटका के पास एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय नीलम्बर महतो की मौत हो गई। वह रात 9:30 बजे घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नीलम्बर के परिवार में दो पुत्री और एक पुत्र है, जो अब संकट में हैं।

Dec 05, 2025 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-बुंडू मुख्य मार्ग पर पाटका स्थित शीतल छाया होटल के नजदीक गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में डोमनडीह निवासी 28 वर्षीय नीलम्बर महतो की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नीलम्बर रात करीब 9:30 बजे सिल्ली से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा। गश्ती पुलिस ने उसे तुरंत सिल्ली अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना कैसे हुई और मौत का मुख्य कारण क्या है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नीलम्बर महतो रोजाना मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्री और एक पुत्र हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और परिवार पर अचानक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।