Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTragic Lightning Strike Claims Life of 42-Year-Old Woman in Jharkhand
अनगड़ा में वज्रपात से मां की मौत, पुत्री झुलसी

अनगड़ा में वज्रपात से मां की मौत, पुत्री झुलसी

संक्षेप: अनगड़ा के हेसल पंचायत में मंझिलाटोली के पास वज्रपात से 42 वर्षीय सीता देवी की मौत हो गई। उनकी 21 वर्षीय बेटी आशा कुमारी झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार को धनरोपनी करते समय...

Fri, 18 July 2025 08:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की हेसल पंचायत के मंझिलाटोली में वज्रपात से धनरोपनी कर रही 42 वर्षीय सीता देवी की मौके पर मौत हो गई और उसकी 21 वर्षीय पुत्री आशा कुमारी झुलस गई। घायल आशा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार की शाम लगभग 3:30 बजे की है। बताया जाता है कि मां-बेटी धनरोपनी कर रही थी उसी दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुआ। घटना के समय कई महिलाएं थोड़ी दूर पर धनरोपनी कर रही थीं जो बाल-बाल बच गईं। हेसल के उपमुखिया दुर्गा महतो ने आपदा विभाग से सीता देवी के पति धर्मनाथ महतो को मुआवजा की मांग की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।