सिल्ली में नदी में डूबने से युवक की मौत
सिल्ली थाना क्षेत्र में किता दुंदाधारा चेकडैम के पास 22 वर्षीय अभिमन्यु केवट की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह मछली पकड़ने गया था जब उसका पैर फिसल गया। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के किता दुंदाधारा चेकडैम के पास नदी में डूबने से 22 वर्षीय अभिमन्यु केवट की मौत हो गई। मृतक दूंदाधारा निवासी अर्जुन केवट का पुत्र था। जानकारी के मुताबिक, अभिमन्यु मंगलवार दोपहर बाद गांव के पास स्थित चेकडैम के समीप बहने वाली नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान शाम लगभग पांच बजे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूब गया। आसपास के लोगों को जब तक इसकी भनक लगी और वे मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दुखद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।
युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


