Ranchi News: युवा व्यवसायी का कार्डियक अरेस्ट से निधन
Ranchi News: गेतलसूद के युवा व्यवसायी रवि रंजन उर्फ विक्की का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनकी उम्र 39 वर्ष थी और वे अपने पीछे पत्नी और चार वर्षीय पुत्र छोड़ गए। रवि सुबह छत पर टहलते हुए अचानक गिर पड़े। उनका अंतिम संस्कार गेतलसूद के मुक्तिधाम में किया गया। क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद के युवा व्यवसायी 39 वर्षीय रवि रंजन उर्फ विक्की का रविवार सुबह करीब सात बजे कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वे व्यवसायी सत्येंद्र कुमार के बड़े पुत्र थे। घटना के समय रवि रंजन घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार वर्षीय इकलौते पुत्र को छोड़ गए हैं। रवि रंजन का अंतिम संस्कार गेतलसूद मुक्तिधाम में किया गया।
उनके निधन के शोक में गेतलसूद बाजार बंद रहा। निधन पर भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, चाचा देवेंद्र कुमार उर्फ डब्बू, वीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, उपमुखिया शंकर बैठा, बिगेश्वर महतो, हर्ष राज, गया प्रसाद, अशोक सिंह, मनोज सिंह, राजेश बैठा, गौरीशंकर साहू, राजू सिंह, जितेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता, बिनोद चौधरी और कृष्णा साहू सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।


