जलते कोयले का चूल्हा बना जानलेवा, मजदूर की दम घुटने से मौत

Feb 21, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खलारी थाना क्षेत्र के केडीएच स्थित डीजी सेट बिल्डिंग में 32 वर्षीय मजदूर जियाउल अंसारी की दम घुटने से मौत हो गई। वह बंद कमरे में जलते कोयले के चूल्हे के पास सो गया था, जिससे जहरीली गैस के कारण ऑक्सीजन की कमी हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार को मुआवजा देने पर सहमति बनी है।

जलते कोयले का चूल्हा बना जानलेवा, मजदूर की दम घुटने से मौत

खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी थाना क्षेत्र की केडीएच स्थित डीजी सेट बिल्डिंग में 32 वर्षीय मजदूर जियाउल अंसारी की दम घुटने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। मृतक रामगढ़ जिला के जेरियो (रजरप्पा) का निवासी था और मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि मजदूर बंद कमरे में कोयले का जलता चूल्हा रखकर सो गया था। आशंका है कि कोयले के जलने से उत्पन्न जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़कर शव बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी खलारी पहुंच गए। जिस ठेकेदार के अधीन जियाउल अंसारी कार्यरत था उसकी ओर से मृतक के परिवार को डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। मुआवजा तय करने के दौरान मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने बंद कमरे में कोयले या लकड़ी का चूल्हा जलाकर सोने से बचने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।