बुढ़मू में कुएं में डूबने से किसान की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

बुढ़मू के मुरगी गांव में 40 वर्षीय किसान सुदामा मुंडा की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार को हुई। सुदामा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे वह कुएं में गिर गया। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में मातम का माहौल है।

बुढ़मू में कुएं में डूबने से किसान की मौत

बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुरगी गांव निवासी 40 वर्षीय सुदामा मुंडा की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार को दिन के तीन बजे की है। सुदामा मुंडा पेशे से किसान था और खेतीबारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुदामा मुंडा की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी जिसके कारण वह कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। सुदामा मुंडा की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।