रनिया में बिजली करंट लगने से युवक की मौत

Jan 14, 2026 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रनिया थाना क्षेत्र के खटखुरा पंचायत में एक 27 वर्षीय युवक सुरेश सिंह की बिजली के करंट से मौत हो गई। मानसिक विक्षिप्त सुरेश ने 11 हजार केवीए बिजली पोल पर चढ़ते समय करंट लगने से संतुलन खोकर गिर पड़ा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रनिया में बिजली करंट लगने से युवक की मौत

रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के खटखुरा पंचायत अंतर्गत बेलिकिदुरा कुरुथटोला में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवक की बिजली के करंट से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुरेश सिंह (पिता–पियून सिंह) के रूप में की गई है। घटना से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार सुरेश सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मंगलवार की शाम वह गांव के समीप स्थित 11 हजार केवीए प्रवाहित बिजली पोल पर अचानक चढ़ गया। पोल पर चढ़ते ही उसे तेज करंट लगा, जिससे वह संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। करंट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी श्यामल शुभंकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;