
बुढ़मू में बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, दो साथी घायल
कोटारी जंगल में एक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में 14 वर्षीय विक्रम मुंडा की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी रोशन मुंडा और कार्तिक भोगता घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल...
बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोटारी जंगल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। घटना शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे की है। मृतक ओझासाड़म निवासी भूलन मुंडा का 14 वर्षीय पुत्र विक्रम मुंडा था। वहीं रोशन मुंडा और कार्तिक भोगता हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से कोटारी से ओझासाड़म लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लेकर बुढ़मू सीएचसी पहुंची, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों रिम्स रेफर कर दिए गए। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




