सड़क दुर्घटना में जवान की मौत
बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब नौ बजे एक वाहन की चपेट में आने से झारखंड जगुआर के जवान प्रकाश मिंज की मौत हो गई। वह बाइक से रांची जा रहे थे और पावर ग्रिड के पास एक अज्ञात वाहन से टकरा गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड के समीप सोमवार रात करीब नौ बजे एक वाहन की चपेट में आने से जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरदगा के कैंबो महुआटोली निवासी 35 वर्षीय प्रकाश मिंज (पिता समुंदर मिंज) के रूप में हुई है, जो झारखंड जगुआर में कार्यरत थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजीत उरांव और एएसआई अक्षय कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश मिंज सोमवार रात बाइक से रांची की ओर जा रहे थे, तभी पावर ग्रिड के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


