बुंडू में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
बुंडू थाना क्षेत्र में भैसडीह मोड़ के पास एक ट्रैक्टर के पलटने से 18 वर्षीय चालक गुरुवा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। वह खाली ट्रैक्टर को खेत में काम करने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने शव को ट्रैक्टर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुंडू, संवाददाता। बुंडू थाना क्षेत्र के भैसडीह मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे की है। चालक 18 वर्षीय गुरुवा मुंडा तमाड़ थाना क्षेत्र के जपनोटोला बारेडीह का निवासी था। जानकारी के अनुसार गुरुवा मुंडा (पिता- पूरी मुंडा) खाली ट्रैक्टर को तंजू मोड़ से खेत में काम करने के लिए लेकर जा रहा था। इसी बीच भैसडीह मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक खेत में पलट गया। चालक गुरुवा मुंडा ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक्टर से निकालकर अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


