Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTraffic Violation Campaign Police Collects 50 000 in Fines on NH 39
तिलता ओवरब्रिज के पास पुलिस का अभियान, ₹50 हजार जुर्माना

तिलता ओवरब्रिज के पास पुलिस का अभियान, ₹50 हजार जुर्माना

संक्षेप:

सोमवार की शाम पंडरा यातायात पुलिस ने एनएच 39 पर तिलता ओवरब्रिज के पास यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने 50,000 रुपये का जुर्माना वसूला और गलत ढंग से पार्क किए गए वाहनों, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की।

Nov 18, 2025 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रातू, प्रतिनिधि। सोमवार की शाम एनएच 39 स्थित तिलता ओवरब्रिज के पास पंडरा यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसआई रंजीत कुमार ने बताया कि वाहन चालकों से लगभग 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान गलत ढंग से पार्क किए गए दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों, बिना हेलमेट बाइक चालकों, ट्रिपल राइडिंग करनेवालों, प्रेशर हॉर्न, एक्स्ट्रा लाइट और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करनेवालों पर कार्रवाई की गई। एसआई ने बताया कि पुलिस प्रतिदिन कभी हाजी चौक, कभी काठीटांड़ चौक और कभी तिलता ओवरब्रिज के पास, अलग-अलग जगहों पर यह अभियान चलाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस का उद्देश्य एनएच 39 को जाम मुक्त रखना है, ताकि अन्य वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। एसआई रंजीत कुमार ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दूसरे लोगों को परेशान करनेवाले बाइकर्स का नंबर मिलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जुर्माने की प्रक्रिया भी बताई पहली गलती पर 150 रुपये, दूसरी गलती पर 500 रुपये, और तीसरी गलती पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। इसके बाद जुर्माने की राशि इसी तरह बढ़ती चली जाएगी।