
चौराहों पर ऑटो-ई-रिक्शा लगा उठा रहे सवारी, लग रहा जाम
रांची के प्रमुख चौराहों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है। लालपुर, लाला लाजपात राय चौक, और अन्य स्थानों पर सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम गंभीर हो जाता है। ट्रैफिक पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है।
रांची, संवाददाता। शहर के प्रमुख चौराहों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लालपुर, लाला लाजपात राय चौक, कोकर, कांटाटोली, बिरसा चौक, हिनू चौक, बूटी मोड़ चौराहे पर खड़े होकर ऑटो व ई-रिक्शा चालक सवारियां उठा रहे हैं। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। खासकर पिक आवर में सुबह और शाम के वक्त यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। आलम यह होता है कि चौराहे की एक से दूसरे छोर तक 50 मीटर की दूरी तय करने में 5-7 मिनट तक का समय लगता है।

इस दौरान कई बार ट्रैफिक सिग्नल भी ग्रीन से रेड हो जाती है। वहीं, इन चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी मूकदर्शक बनी देखती रहती है। चौराहों पर 'लेफ्ट फ्री' का नहीं हो रहा पालन यही नहीं जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक विभाग की ओर से शहर के कई चौराहों पर लेफ्ट लेन फ्री गई है। पर, एसएसपी आवास और सर्जना चौक को छोड़कर शहर के बाकी किसी भी चौराहे पर इसका पालन नहीं हो रहा है। यहां तक की जेल चौक, लालपुर, सुजाता चौक के पास फ्री लेन पर सामने की ट्रैफिक लाइट रेड होने पर वाहनों की लंबी कतार लगी होती है। इससे बायीं ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी ट्रैफिक ग्रीन होने का इंतजार करना पड़ता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




