
सुबह 6 बजे से 17 घंटे तक आज शहर में भारी वाहनों की नो इंट्री
रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। दर्शकों के लिए पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है और आम लोगों से वाहनों का संचालन कम करने की अपील की गई है।
रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा जेएससीए स्टेडियम में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर प्रशासन ने रांची शहर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया है। शहर में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए दर्शकों के लिए भी वाहन पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। इसके मद्देनजर सुबह छह से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों के आने पर रोक रहेगी। इस समयावधि में इन गाड़ियों की रिंग रोड से आवाजाही होगी। शालीमार चौक से नॉर्थ गेट स्टेडियम तक सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। विशेष परिस्थिति में एंबुलेंस और चिकित्सा सेवा से जुड़े वाहनों के परिचालन को मंजूरी दी जाएगी।

इसके अलावा नो इंट्री का समय पहले की तरह निर्धारित रहेगा। इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शनिवार को जारी किया है। ट्रैफिक एसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि निर्धारित की गई सड़कों पर रविवार को वाहनों का परिचालन कम करें। सुबह छह बजे से इन मार्गों में नहीं करें प्रवेश सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एसईसी गेट, पुराना विधानसभा गेट, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग, अरगोड़ा चौक के बीच सभी प्रकार की छोटी-बड़ी मालवाहक गाड़ियां नहीं चलेंगी। साथ ही ऑटो, टोटो समेत अन्य सवारी वाहनों का रविवार को सुबह छह से मैच की समाप्ति तक इन मार्गों में प्रवेश और परिचालन नहीं हो सकेगा। विभिन्न इलाकों से आने वाले वाहन ऐसे करेंगे प्रवेश सैंबो कैंप रोड, धुर्वा बस स्टैंड की ओर आने वाले वाहन सखुआ मैदान, महाराणा प्रताप सिंह मैदान में पार्किंग करेंगे। शहीद मैदान, नया सराय रिंग, सीआईएसएफ कैंप की ओर से आने वाले वाहन हैलीपेड मैदान में पार्क किए जाएंगे। पासयुक्त वाहन क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिणी गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे। वीवीआईपी और वीआईपी पास वाले वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, पारस अस्पताल होकर क्रिकेट स्टेडियम नॉर्थ गेट वाले वीआईपी इंट्री मार्ग से जाकर नॉर्थ गेट व न्यू हाईकोर्ट गेट नंबर दो में पार्किंग करेंगे। सामान्य वाहनों को यहां खड़ा करें महाराणा प्रताप सिंह स्कूल मैदान जवाहरलाल स्टेडियम पार्किंग में मियां मार्केट तीन मुहाना समीप संत थॉमस स्कूल के समीप धुर्वा गोलचक्कर मैदान में सखुआ बागान के समीप प्रभात तारा मैदान में डीएवी स्कूल मैदान हैलीपेड मैदान में शहीद मैदान में मैच खत्म होने पर इन वैकल्पिक मार्गों से जाएंगे रातू, मांडर, चान्हो जाने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल से तिरिल, कूटे, नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं। नगड़ी, इटकी, बेड़ो जाने के लिए पार्किंग स्थल से तिरिल, कुटू, नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर नगड़ी से इटकी, बेड़ इलाके जा सकते हैं। कांके, पिठोरिया, ओरमांझी जाने के लिए पार्किंग स्थल से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर तिलता चौक से अपने गंतव्य तक जा सकते हैं। नामकुम, टाटीसिलवे, सिल्ली, मुरी जाने के लिए पार्किंग स्थल से झारखंड मंत्रालय होते हुए तुपुदाना, रिंग रोड, नामकुम से अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




