Ranchi News: ट्रैफिक पोस्ट पर जवान और एसआई भिड़े, वीडियो वायरल
Ranchi News: लोवाडीह दुर्गा सोरेन चौक स्थित ट्रैफिक पोस्ट पर शनिवार को एक जवान और एसआई में बेमतलब हाथापाई हुई। इस विवाद की शुरुआत एक वाहन मालिक से वाहन छोड़ने के मुद्दे पर हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले की कोई पुष्टि नहीं की।

Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। लोवाडीह दुर्गा सोरेन चौक स्थित ट्रैफिक पोस्ट पर शनिवार दोपहर तैनात एक जवान और एसआई आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें एक की वर्दी फट गई। राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय दुकानदार के अनुसार एसआई सिकंदर बेसरा लंच से लौटे तो एक वाहन मालिक ने गाड़ी छोड़ने को कहा। एसआई ने चालान के बिना वाहन छोड़ने से इनकार किया। वाहन चालक ने बताया कि सिपाही पंकज दास ने उससे पैसे लिए हैं। इस पर एसआई ने सिपाही से पूछताछ की तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ट्रैफिक पोस्ट पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा मिला। पुलिस मौके की छानबीन कर लौट गई। मामला ट्रैफिक विभाग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों के बीच इस तरह हाथापाई का वीडियो सामने आने से पुलिस अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं।


