सरना समाज के मजबूत खूंटा थे सनिका पहान : अर्जुन मुंडा

Feb 23, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

टोरपा के चंपाबहा गांव में सरना समाज के अगुवा दिवंगत सनिका पहान के सम्मान में पारंपरिक पत्थलगड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हुए और सनिका पहान की सेवा की सराहना की गई।

सरना समाज के मजबूत खूंटा थे सनिका पहान : अर्जुन मुंडा

तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के चंपाबहा गांव में सरना समाज के अगुवा एवं आरएसएस के खूंटी जिला संचालक दिवंगत सनिका पहान के सम्मान में सोमवार को पारंपरिक पत्थलगड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहानों ने विधि-विधान के साथ पत्थलगड़ी संपन्न कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ शामिल हुए। उन्होंने पत्थलगड़ी स्थल पर पूजा-अर्चना की तथा स्व. सनिका पहान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दिवंगत सनिका पहान की पत्नी मर्शा मुंडा तथा पुत्र डेविड पहान, बिरसा पहान और विजय पहान ने अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुडिया समेत सभी पहानों का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

समाज के लिए जीवनभर समर्पित रहे सनिका पहान: अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि सनिका पहान सरना समाज के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने जीवनभर समाज की सेवा की और परंपरा-संस्कृति को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए अच्छा कार्य करता है, उसे लोग हमेशा याद रखते हैं। समाज में जागरूकता आवश्यक है और सरना धर्म आदिकाल से चला आ रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि हमें हर हाल में अपनी परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को सुरक्षित रखना है। दुलार मुंडा ने बताया कि सरना समाज में पत्थलगड़ी अंतिम संस्कार से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा है। कार्यक्रम का संचालन रेडा मुंडा ने किया। इस अवसर पर प्रिया मुंडा, विजय मुंडा, संतोष जायसवाल, नीरज पाढ़ी, दीपक तिग्गा, पूनम भेंगरा, विमला डोडराय, गंदौरी गुडिया, प्रताप मुंडा, कृष्णा बडाइक, करण रजक सहित कई लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।