Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTraditional Dair Mela to Celebrate Good Harvest During Devathan Festival

देवथान पर्व पर लोहागड़ा में डाइर मेला दो को
संक्षेप:
रनिया में देवथान पर्व के अवसर पर पारम्परिक डाईर मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला खेती के बाद अच्छी फसल की खुशी मनाने के लिए होता है। मेले में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनोरंजन की व्यवस्था की जाएगी।
Oct 29, 2025 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रनिया, प्रतिनिधि। देवथान पर्व पर इस वर्ष भी पारम्परिक रूप से डाईर मेला का आयोजन किया जाएगा। रनिया क्षेत्र में प्रति वर्ष खेती किसानी करने के बाद अच्छी फसल होने की खुशी में धनकटनी से पूर्व एक-दूसरे से सामूहिक रूप से मिलने-जुलने एवं खुशियां मनाने हेतू पारम्परिक डाईर मेला का आयोजन किए जाने की परम्परा रही है। मेला समिति के संरक्षक के अनुसार इस मौके पर प्रति वर्ष की तरह मेले में शामिल लोगों के मनोरंजन के लिए इस वर्ष भी पारंपरिक नागपुरी सासंस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


