नगड़ी के चेटे में सांगा पड़हा जतरा में उमड़े लोग
चेटे गांव के जतरा स्थल पर 22 पड़हा शक्ति खूंटा सांगा पड़हा जतरा का आयोजन किया गया। आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए पहुंचे और सरना मां की पूजा की। आदिवासी सेना के अध्यक्ष अजय कच्छप ने संस्कृति को संरक्षित रखने का आग्रह किया। समारोह में कई प्रमुख नेताओं ने भी भाग लिया।

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के चेटे गांव स्थित जतरा स्थल में 22 पड़हा शक्ति खूंटा सांगा पड़हा जतरा का आयोजन किया गया। जतरा में चेटे पंचायत सहित नगड़ी के कई गांवों के आदिवासी समाज के लोग अपने खोड़हा के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गान करते हुए पहुंचे। इस दौरान सभी खोड़हा के पाहनों ने जतरा स्थल में स्थापित सरना मां की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की। जतरा की अध्यक्षता कर रहे आदिवासी सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी अजय कच्छप को नाचियातू खोड़हा दल के सदस्यों ने काठ के हाथी पर बैठाकर सरना स्थल की परिक्रमा कराई। अजय ने कहा कि यह आदिवासियों की संस्कृति का अभिन्न अंग है।
उन्होंने युवाओं से अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाए रखने और आगे बढ़ाने का आग्रह किया। मौके पर नगड़ी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय उरांव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो सहित सुनील तिर्की, सुकरमनी देवी, बांदे उरांव, चिलगू कच्छप, प्रकाश तिर्की, बिरसा लोहरा और प्रेम मुंडा ने भी समारोह को संबोधित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


