मनातू में धूंधाम से मना 12 पड़हा देवोत्थान जतरा

Nov 03, 2025 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रातू, प्रतिनिधि। सेंट्रल यूनिवर्सिटी मनातू में रविवार को आदिवासी समाज की परंपरागत 12 पड़हा देवोत्थान जत्रा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और मांदर की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और पारंपरिक वस्तुओं की खरीद-बिक्री भी हुई।

मनातू में धूंधाम से मना 12 पड़हा देवोत्थान जतरा

रातू, प्रतिनिधि। सेंट्रल यूनिवर्सिटी मनातू परिसर में रविवार को आदिवासी समाज की परंपरागत 12 पड़हा देवोत्थान जत्रा धूमधाम से आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और मांदर की थाप पर आकर्षक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। विशेष रूप से लाल पाड़ साड़ी में महिलाओं का नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। 12 पड़हा के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह परंपरा पूर्वजों द्वारा स्थापित की गई थी और आज भी आदिवासी समुदाय इसे श्रद्धा के साथ निभाता आ रहा है। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वस्तुओं की खरीद-बिक्री भी खूब हुई और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;