रनिया में ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत, छह घायल

Jan 19, 2026 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रनिया थाना क्षेत्र में निरसिंग गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। मृतकों में 55 वर्षीय गुसलू बडिंग और 40 वर्षीय मंगल सुरीन शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना से गांव में मातम छा गया है।

रनिया में ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत, छह घायल

रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र की सोदे पंचायत के निरसिंग गांव के पास ट्रैक्टर पलटने दो किसान की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घटना सोमवार की दोपहर एक बजे की है। मृतकों में सोदे राइसोम टोला निवासी 55 वर्षीय गुसलू बडिंग और 40 वर्षीय मंगल सुरीन शामिल हैं। घायलों में ट्रैक्टर चालक बिरसू चिक बड़ाइक (कराकेल निवासी), तेलगा बडिंग, लोड़गो बडिंग (पिता-पुत्र), चोयता बडिंग, लेचा बडिंग और बुधवा बडिंग (सभी सोदे राइसोम टोला निवासी) शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी रनिया में डॉ नितेश कुमार की देखरेख में किया गया इसके बाद सभी को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह सोदे राइसोम टोला निवासी तेलगा बडिंग के घर की मरम्मत के लिए गांव के कुछ लोग श्रमदान में शामिल होकर एक ट्रैक्टर से पास के जंगल से लकड़ी लाने गए थे। इसी दौरान रनिया-बघिया-खटखुरा पथ पर निरसिंग गांव के पास ढलान और घुमावदार सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद सभी ट्रैक्टर से गिरकर छिटक गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रनिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना में रखा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए शवों को खूंटी भेजा जाएगा। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।