प्रतिबंधित मांस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
तोरपा पुलिस ने कनकलोया गांव के समीप महतो होटल से तीन युवकों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों में सेवियन कोंगाडी, नहमिया तोपनो और अभिषेक केरकेटा शामिल हैं। होटल में संदिग्ध...

तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा पुलिस ने रविवार रात को कनकलोया गांव के समीप महतो होटल से तीन युवकों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवकों में उड़ीकेल खिजुरटोली निवासी सेवियन कोंगाडी, नहमिया तोपनो व अभिषेक केरकेटा दोनों खेरखई निवासी शामिल हैं। बताया जाता है कि रविवार रात दस बजे के करीब तीन युवक बाइक से महतो होटल पहुंचे थे। उनके पास टिफिन में पका हुआ प्रतिबंधित मांस था। टिपिन अलग रखकर चिकन बनवाने लगे। होटल में मौजूद लोगों को शक होने पर फोन से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से प्रतिबंधित मांस बरामद किया।
पुलिस ने बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए पशुपालन विभाग को भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




