पुराने मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें अधिकारी : एसडीपीओ

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुराने मामलों की प्रगति, लंबित कांडों और अपराधियों की निगरानी पर चर्चा की गई। जमानत पर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

पुराने मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें अधिकारी : एसडीपीओ

तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय कुमार सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक का उद्देश्य

बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज पुराने मामलों की प्रगति, लंबित कांडों के निष्पादन और अपराधियों पर निगरानी को लेकर चर्चा की गई। एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा अनुसंधान कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

कानून-व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। एसडीपीओ ने कहा कि अपराध नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, जरियागढ़ थाना प्रभारी बीरेन्द्र कुमार, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार तथा तपकरा थाना प्रभारी सौरभ कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किसने भाग लिया?
बैठक में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, जरियागढ़ थाना प्रभारी बीरेन्द्र कुमार, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार तथा तपकरा थाना प्रभारी सौरभ कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।