Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTorpah Peace Committee Meeting for Durga Puja Security and Organization

दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

तोरपा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी और पूजा समितियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। पूजा शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 13 Sep 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

तोरपा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को तोरपा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेटा, बीडीओ नवीन चंद्र झा, सीओ पूजा बिन्हा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर सहित मुखिया, गणमान्य नागरिक, पूजा समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें दुर्गा पूजा शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए गए। पूजा पंडालों में वॉलंटियर रखने और फायर सेफ्टी इक्यूपमेंट लगाने के लिए पूजा समिति से कहा गया। अधिकारियों ने कहा पंडालों में साफ सफाई, बिजली पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

पंडाल में दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो इसपर समिति के लोग ध्यान रखे। सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। संचालन करते हुए थाना प्रभारी ने कहा त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। सदस्यों ने त्योहार के दौरान निर्बाध विधुत आपूर्ति व पेयजलापूर्ति कराने की मांग की। बैठक में मुखिया जोन तोपनो, विनीता नाग, मंजीत तोपनो, अनास्तासिया आइन्द, संतोष जायसवाल, विनोंद भगत, धर्मेन्द्र कुमार, अख्तर खान, संजय यादव, राधेश्याम भगत, मार्शल मुंडू, राजू साहू, संजय साहू,दीपक तिग्गा, नीरज जायसवाल, रूपेश गुप्ता, सावन महतो, अवधेश चैधरी, मनोज सिंह, मोहित जायसवाल, दीपू आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।