तोरपा ब्लॉक मैदान में क्रिसमस मेला कल से

तोरपा ब्लॉक मैदान में क्रिसमस मेला कल से

संक्षेप:

तोरपा में ऑल चर्चेस युवा समिति द्वारा 16 से 21 दिसंबर तक क्रिसमस मेला सह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन तोरपा में पहली बार हो रहा है, जिसमें विभिन्न उत्पादों के स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले का शुभारंभ एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेटा करेंगे और समापन विधायक सुदीप गुड़िया करेंगे।

Dec 14, 2025 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

तोरपा, प्रतिनिधि। ऑल चर्चेस युवा समिति की ओर से तोरपा ब्लॉक मैदान में क्रिसमस मेला सह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया जाएगा। क्रिसमस मेला 16 दिसबंर से 21 दिसबंर तक चलेगा। आयोजन समिति के विश गुड़िया व फुलजेंसियां तोपनो ने बताया कि तोरपा में पहली बार इस तरह के मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला में विभिन्न उत्पादों का स्टॉल लगाया जाएगा। जहां लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकेगें। मेला में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होने बताया कि 16 दिसबंर को मेला का शुभारंभ एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेटा करेंगे और समापन 21 को विधायक सुदीप गुड़िया करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेले की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।