ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअपराध की घटना के विरोध में निकला मशाल जुलूस

अपराध की घटना के विरोध में निकला मशाल जुलूस

राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा की ओर से रविवार को झारखंड में बढ़ रहे अपराध की घटना के विरोध में मशाल जुलूस निकाला...

अपराध की घटना के विरोध में निकला मशाल जुलूस
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 17 Jan 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा की ओर से रविवार को झारखंड में बढ़ रहे अपराध की घटना के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व जय कुमार राय ने किया। जयपाल सिंह स्टेडियम में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट हुए और जुलूस के रूप में कचहरी रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। यहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया। मुख्य वक्ता के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबन चौबे ने कहा कि वर्तमान में दुष्कर्म, हत्या, डकैती, रंगदारी, अपहरण जैसे अपराधों की में बढ़ोतरी हुई है। राज्य इसमें झुलस रहा है। इस अराजक स्थिति को सुधारने के लिए झारखंड सरकार को यथाशीघ्र सार्थक कदम उठाना चाहिए। सर्वदलीय बैठक बुलाकर विचार-विमर्श करके समाधान ढूंढना चाहिए। भगवान राय, नवीन सिंह, जय कुमार राय, दीपक भगत, विष्णु कुमार, पुरुषोत्तम, मोहम्मद शमीम अंसारी सहित अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद शमीम अंसारी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें