ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांची कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी सत्ता में है : जिलाध्यक्ष

कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी सत्ता में है : जिलाध्यक्ष

झामुमो कांके प्रखंड समिति पूर्वी क्षेत्र द्वारा बूटी मोड़ निर्मल महतो चौक में रांची जिला समिति के चुने हुए पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह किया...

 कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी सत्ता में है : जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 04 Dec 2021 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कांके प्रतिनिधि

झामुमो कांके प्रखंड समिति पूर्वी क्षेत्र द्वारा बूटी मोड़ निर्मल महतो चौक में रांची जिला समिति के चुने हुए पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह किया गया। समारोह में झामुमो के वरिष्ठ नेता जावेद अख्तर अंसारी ने कहा कि झामुमो राज्य में माटी की पार्टी है। इसके कार्यकर्ता जमीन से जुड़े हुए लोग हैं। समारोह में रांची जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कार्यकर्ताओं की बदौलत मुझे पार्टी दोबारा रांची जिला समिति का अध्यक्ष बनाई है। समारोह पूर्व रांची जिला समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। झामुमो के वरिष्ठ नेता जावेद अख्तर अंसारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम को केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, अश्विनी शर्मा, हेमलाल मेहता, लखीन्द्र पाहन, आफताब आलम, प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद असलम, हनीफ अंसारी, सबीबुल रहमान, झब्बूलाल महतो, नागेश्वर, हारून रशीद, नरेश यादव, कुदुस अंसारी, महादेव करमाली ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व कांके प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ बबलू राम ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें