ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांची रेलवे की जन सुविधाओं की मांग उठाने वाले अशोक नागपाल की पुण्य तिथि आज

रेलवे की जन सुविधाओं की मांग उठाने वाले अशोक नागपाल की पुण्य तिथि आज

रांची। फोटो : रूपेश रेलवे में जन सुविधाओं की आवाज उठाने वाले अशोक नागपाल

 रेलवे की जन सुविधाओं की मांग उठाने वाले अशोक नागपाल की पुण्य तिथि आज
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 23 Sep 2021 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची।

रेलवे में जन सुविधाओं की आवाज उठाने वाले अशोक नागपाल की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह जानकारी उनके पुत्र संदीप नागपाल ने दी। इस दौरान पौधों का वितरण किया जाएगा। 13 अक्टूबर 1939 को स्व नागपाल का जन्म पश्चिमी पाकिस्तान के बन्नू शहर में हुआ था। सात वर्ष की आयु में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय वे अपने माता पिता के साथ भारत आए थे। सबकुछ बिखर जाने के बावजूद अपने पिता स्व. मनोहर लाल नागपाल और माता हरदेवी की हिम्मत के बदौलत अपना पुश्तैनी कारोबार मालवाहक ट्रांसपोर्ट शुरू की। उन्होंने अपनी पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज व रांची विश्वविद्यालय से पूरी की और अपने व्यवसाय को उंचाईयों में पहुंचाया। आज रांची शहर में नागपाल ट्रांसपोर्ट ट्रेवल्स एक जाना पहचाना नाम हैं। स्व. अशोक रांची नागरिक समिति की स्थापना की और जन समस्याओं व यात्रियों की समस्या के निराकरण के लिए सफलता पूर्वक आंदोलन भी चलाया। इनका रांची में पंजाबी हिंदू बिरादरी के दशहरा रावण दहन कार्यक्रम को शुरुआत करने में अहम योगदान रहा। साथ ही ये पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़े रहे। साथ ही छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में कई वर्षो तक योगदान दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें