शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का जन्म दिवस आज

अखिल भारतीय पीठ परिषद, आदित्य और आनंद वाहिनी की ओर से रविवार को पुरी के वर्तमान 145 वें श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभाग...

offline
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का जन्म दिवस आज
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , रांची
Sat, 25 Jun 2022 9:10 PM

रांची। वरीय संवाददाता

अखिल भारतीय पीठ परिषद, आदित्य और आनंद वाहिनी की ओर से रविवार को पुरी के वर्तमान 145 वें श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाभाग का 80 वां जन्म दिवस मनाया जाएगा। झारखंड समेत देशभर में यह कार्यक्रम राष्ट्रोत्कर्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। झारखंड में रांची, देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, मेदिनीनगर में साधकों की ओर से सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ, रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण पाठक ने बताया कि इस मौके पर सभी की सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र की खुशहाली की कामना की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

Ranchi News Ranchi Latest News Jharkhand News Jharkhand Latest News
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक, ऑटो, करियर और राशिफल पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन