ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीठनका गिरने से राज्यभर में 10 की मौत, दर्जनभर जख्मी

ठनका गिरने से राज्यभर में 10 की मौत, दर्जनभर जख्मी

चतरा/हजारीबाग/मेदिनीनगर | हिटी

ठनका गिरने से राज्यभर में 10 की मौत, दर्जनभर जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 28 May 2018 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में पिछले 24 घंटे में ठनका से 10 लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन अन्य घायल हो गए। आंधी-तूफान से भी व्यापक नुकसान हुआ। कई शहरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और घर गिर गए। ओलावृष्टि से खेती को भी नुकसान पहुंचा। मृतकों में चतरा के चार, पलामू-रामगढ़ में दो-दो तथा रांची व हजारीबाग के एक-एक लोग शामिल हैं।

चतरा के लावालौंग के दीपुटांड़ में रविवार रात खपड़ैल मकान पर ठनका गिरा। इसमें परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। चार घायल हो गए। मृतकों में फुलदेव गंझु के अलावा कारू और महेश गंझु की बेटियां शामिल हैं। जिस समय वज्रपात हुआ, सभी लोग घर में सो रहे थे। उधर गिद्धौर के पहरा निवासी सोनू साव की मौत ठनका से हो गई। वह राजमिस्त्री था। प्रतापपुर के जाफरडीह और मयूरहंड के सिंघरावा में एक-एक व्यक्ति घायल हो गए।

पलामू के तरहसी के छतरपुर गांव में चापाकल के पास स्नान कर रहे आठ वर्षीय शिवम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सरिता व एक भाई रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मां-बेटे की हालत नाजुक है। उधर हरिहरगंज के डेमा गांव में 50 वर्षीय सिद्धि राम की भी मौत वज्रपात से हो गई।

हजारीबाग के चौपारण के सरदारपुर में भी मनहे धर्मपुर (कान्हाचट्टी) निवासी श्रीपति पांडेय की मौत हो गई। वह स्थानीय लाइन होटल में काम करता था। तीन लोग घायल भी हो गए। उधर, रामगढ़ के गिद्धी के होसिर गांव में एक महिला तथा दुलमी के सीरू में एक युवक की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें