तोरपा के ओकड़ा अम्बाटोली में वज्रपात से भाई-बहन समेत तीन घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीतोरपा प्रखंड के ओकड़ा अम्बाटोली गांव में शनिवार शाम वज्रपात से तीन लोग घायल हो गए, जिनमें सगे भाई-बहन मारियानुस और निराली भेंगरा, तथा अनास्तासिया धान शामिल हैं। तीनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल खूंटी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के ओकड़ा अम्बाटोली गांव में शनिवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से सगे भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मारियानुस भेंगरा, निराली भेंगरा भाइ बहन और अनास्तासिया धान शामिल हैं। बताया गया कि शनिवार शाम तीनों घर के अंदर थे, तभी अचानक ठनका गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी ले जाया गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।


