खूंटी के तीन खिलाड़ियों का यूथ नेशनल वॉलीबॉल कैंप के लिए चयन

Mar 10, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खूंटी जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन 26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए नेशनल कैंप में किया गया है। प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च तक भुवनेश्वर में होगी। चयनित खिलाड़ियों में गौतम राम, अमल लकड़ा और अनिमा भुइंया शामिल हैं। खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है और एसोसिएशन ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

खूंटी के तीन खिलाड़ियों का यूथ नेशनल वॉलीबॉल कैंप के लिए चयन

खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन 26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए आयोजित होने वाले नेशनल कैंप में किया गया है। यह प्रतियोगिता 15 मार्च से 20 मार्च तक भुवनेश्वर के किट यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से गौतम राम और अमल लकड़ा शामिल हैं, जबकि बालिका वर्ग में अनिमा भुइंया को जगह मिली है। इन खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और वॉलीबॉल खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के चयन पर खूंटी जिला वालीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

संघ के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, महासचिव पीटर मुंडू सहित राजकुमार गुप्ता, विक्की गुप्ता, मनोज राम, विकास मिश्रा और अमित राम ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दिया। जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ियों के मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्हें नेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।