ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीलातेहार: लाभर-लात सड़क से तीन लैंड माइंस बरामद, देखें वीडियो

लातेहार: लाभर-लात सड़क से तीन लैंड माइंस बरामद, देखें वीडियो

लातेहार पुलिस ने बुधवार को उस समय बड़ी सफलता हासिल की, जब पुलिस ने नक्सली द्वारा बूढ़ापहाड़ पर लगाये गये लैंडमाइंस को बरामद कर लिया। नक्सली बूढ़ापहाड़ पर बैठक करने के पूर्व पुलिस को फांसने के लिए सिरिज...

लातेहार: लाभर-लात सड़क से तीन लैंड माइंस बरामद, देखें वीडियो
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 07 Sep 2017 02:43 AM
ऐप पर पढ़ें

लातेहार पुलिस ने बुधवार को उस समय बड़ी सफलता हासिल की, जब पुलिस ने नक्सली द्वारा बूढ़ापहाड़ पर लगाये गये लैंडमाइंस को बरामद कर लिया। नक्सली बूढ़ापहाड़ पर बैठक करने के पूर्व पुलिस को फांसने के लिए सिरिज में लैंड माइंस लगाये थे। एसपी धनंजय सिंह की सूचना पर पुलिस के जवानों ने टोंगारी पिकेट के पहले सड़क पर बिछाए गए तीन-तीन किलोग्राम के तीन लैंड माइंस बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। लैंड माइंस के तार पास की पहाड़ी तक खींच कर लगाये गये थे। नक्सली पुलिस के आने की सूचना पर नुकसान पहुंचाते। जहां माइंस बरामद हुआ है यह वहीं इलाका है जहां नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था।

हाल के दिनों में पुलिस ने इन इलाकों में तीन पिकेट की स्थापना की है। इनमें लात, करमडीह ओर टोंगारी शामिल हैं। यहां से बूढापहाड़ नजदीक पड़ता है। करमडीह में ही 23 नवंबर 2016 को पुलिस ने इसी क्षेत्र में छह माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। सभी नक्सली बूढ़ापहाड़ पर चढ़ रहे थे। उस समय भी नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी की बैठक होने वाली थी। जिसे पुलिस ने विफल कर दिया था। इधर पुन: नक्सलियों की बड़ी बैठक होने की सूचना पर पुलिस लगातार छापामारी अभियान चलाना शुरू कर दिया। पुलिस को रोकने के उदे्श्य से ही माओवादियों ने लैंड माइंस बिछा रखा था। बूढ़ापहाड़ पर माओवादी का शीर्ष नेता अरविंद, सुधाकरण समेत कई अन्य नक्सली पनाह लिए हुए हैं। पहाड़ पर बैठा अरविंद पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ है।

यहां से वह छतीसगढ़ समेत गढ़वा, गुमला, पलामू और लातेहार में संगठन के गतिविधियों का मॉनिटरिंग करता है। लात और करमडीह में पिकेट बनने के बाद भी सड़क का कालीकरण नहीं होने से पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लैंड माइंस बरामद करने में सीआरपीएफ के अधिकारी रमेश पांडेय, जगुआर के डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, डीएसपी अमरनाथ, संजय गौतम, जय प्रताप सिंह , विनय कुमार की भुमिका सराहनीय रही। बम को निष्क्रिय कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें