करगे के पास सड़क हादसा, तीन लोग घायल
तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे लोगों को मारी टक्कर दो की हालत गंभीर,

मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-बुढ़मु पथ पर करगे के पास शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि करमदाहा से करगे की ओर पैदल जा रहे 35 वर्षीय सोनी मुंडा, 26 वर्षीय अंगनी उरांव और 40 वर्षीय मंगरू मुंडा को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति कार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनी मुंडा और अंगनी उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि मंगरू मुंडा का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


