प्रतिस्पर्धात्मक युग में मानसिक संतुलन अनिवार्य: डॉ. विजया

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में बीआईटी मेसरा के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक परिसर में तनाव प्रबंधन और पोषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों और 28 संकाय सदस्यों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर चर्चा की।

प्रतिस्पर्धात्मक युग में मानसिक संतुलन अनिवार्य: डॉ. विजया

रांची। बीआईटी मेसरा के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक परिसर में तनाव प्रबंधन और पोषण पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। डॉ. ओमी सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य और मूनमून शेफाली बराईक ने साइकोमेट्रिक टेस्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थान की निदेशक डॉ. विजया लक्ष्मी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में मानसिक संतुलन अनिवार्य है। इस कार्यशाला में 500 से अधिक विद्यार्थियों और 28 संकाय सदस्यों ने विशेषज्ञों से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।