अनगड़ा में पेसा एक्ट प्रशिक्षण में चार प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल

Feb 09, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

अनगड़ा में पंचायती राज विभाग के तहत पेसा सोशल मोबिलाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें अनगड़ा, सिल्ली, राहे और सोनाहातू प्रखंड के मोबिलाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने पेसा अधिनियम, ग्राम सभा की भूमिका और आदिवासी अधिकारों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में कई प्रतिभागी शामिल हुए।

अनगड़ा में पेसा एक्ट प्रशिक्षण में चार प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल

अनगड़ा, प्रतिनिधि। पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय पेसा सोशल मोबिलाइजरों का तीन दिनी प्रशिक्षण सोमवार को अनगड़ा में संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया था। इसमें अनगड़ा, सिल्ली, राहे और सोनाहातू प्रखंड के मोबिलाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षक कनक लता सिंह और राजेश उरांव ने प्रतिभागियों को पेसा अधिनियम के उद्देश्यों, ग्राम सभा की भूमिका, आदिवासी अधिकारों और जमीनी स्तर पर इनके क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिरसा बेदिया, राजेश महतो, महिपाल महतो, महेंद्र पाहन, ममता, सरिता, सावित्री, बिंदेश्वर, चंद्रभूषण, गणेश, कुलदीप, सुखराम, रविशंकर, वीर सिंह और बसंत शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड स्तर से इरफान, आनंद और करण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।