राहे में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ राहे - प्रखंड के बारूडीह - पारमडीह गांव में सोमवार से तीन दिवसीय हरि नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। कीर्तन प्रार

राहे में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ

राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारूडीह-पारमडीह गांव में सोमवार से तीन दिवसीय हरि नाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम में कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजाराम महतो, सोनाहातू मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिलेश्वर कोईरी, नेपाल दास और संशोधर गोस्वामी सहित अन्य अतिथि उपस्थित हुए। अतिथियों ने हरि मंदिर पहुंचकर राधा-कृष्ण प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की। आयोजन समिति के अनुसार, बंगाल और झारखंड की विभिन्न कीर्तन मंडलियां लगातार तीन दिनों तक हरि नाम संकीर्तन प्रस्तुत करेंगी।

संकीर्तन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।