बिहार का गैंग नौकरी के नाम पर कर रहा था ठगी, तीन गिरफ्तार
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने और मनी सर्कुलेशन स्कीम के तहत युवाओं से ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने युवाओं से नौकरी और उत्पाद बेचने के नाम पर 25 हजार रुपए वसूल किए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और आरोपियों को पकड़ा।

रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के कटरी बगान में नौकरी दिलाने और मनी सर्कुलेशन स्कीम (नेटवर्क मार्केटिंग) के नाम पर भोले-भाले युवाओं से मोटी रकम वसूलने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीवान के मिंटू कुमार, आफताब आलम और मो. आशिक शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपियों द्वारा युवाओं को नौकरी और रायल हेल्थ इंडिया नामक कंपनी के प्रोडक्ट बेचने के नाम पर उनसे 25-25 हजार रुपया ठगा गया था। जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिल रही थी कि बानेश्वर नगर के एक मकान में बाहर से युवा आए हैं, जो रांची और आसपास के युवाओं को नौकरी और प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ट्रेनिंग देते हैं और उनसे पैसे ठगते हैं।
इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


