मांडर में इस बार मुड़मा जतरा 30 और 31 अक्तूबर को लगेगा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीऐतिहासिक मुड़मा जतरा का आयोजन इस बार 30 और 31 अक्तूबर को किया जाएगा। ऐतिहासिक राजी पड़हा जतरा समिति की मुड़मा में रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति...

मांडर, प्रतिनिधि।
ऐतिहासिक मुड़मा जतरा का आयोजन इस बार 30 और 31 अक्तूबर को किया जाएगा। ऐतिहासिक राजी पड़हा जतरा समिति की मुड़मा में रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से इसका निर्णय लिया गया। बैठक में लगभग 40 पड़हा के 500 लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता समिति के सचिव राजेश खलखो ने की और संचालन अनिल उरांव ने किया। मौके पर मुखिया बहादुर उरांव, लक्ष्मण उरांव, राजू खलखो, बिहारी उरांव, जतरा समिति के अध्यक्ष जगराम उरांव, मनोज उरांव, बीरेंद्र उरांव, लक्ष्मण उरांव, चारो उरांव और कुणाल उरांव आदि मौजूद थे।


